Clash in Kolkata: दक्षिण कोलकाता में दो गुटों के बीच झड़प, बम और गोलीबारी में कई घायल, 10 आरोपी गिरफ्तार

Clash in Kolkata: कोलकाता। कोलकाता में देर रात दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान बम फेंके गए और गोलीबारी की गयी, जिसमें दो लोग घायल हो गए।

Update: 2026-02-02 06:00 GMT

Clash in Kolkata: कोलकाता। कोलकाता में देर रात दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान बम फेंके गए और गोलीबारी की गयी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Clash in Kolkata: एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देर रात को दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क इलाके में रवींद्र सरोवर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई झड़प मामले में कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Clash in Kolkata: जानकारी के अनुसार रविवार रात कंकुलिया रोड पर उस समय हिंसा भड़क उठी, जब दूसरे इलाके से युवकों का एक समूह इलाके में घुस आया और स्थानीय लोगों से उनका टकराव हुआ।

Clash in Kolkata: उन्होंने बताया कि इस घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से पथराव हुआ, झड़प के दौरान देसी बम फेंके गए। इलाके से खाली कारतूस और छर्रे बरामद किए गए हैं।

Clash in Kolkata: बाद में भीड़ ने कई मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की और जब सुरक्षाकर्मी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए मौके पर पहुंचे तो उन्होंने एक पुलिस वाहन पर हमला करने का प्रयास किया।

Clash in Kolkata: अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। उपद्रवियों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News