CG news : शिवनाथ नदी में कूदकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में व्यापारिक विवाद की ओर इशारा...
पुलिस ने बताया कि रविराज की कार रविवार रात पीपरछेड़ी ब्रिज के ऊपर लावारिस हालत में मिली थी
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-21 07:02 GMT
CG News : दुर्ग। दुर्ग शहर के पास शिवनाथ नदी के पुल से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। रविवार की रात को 48 वर्षीय रविराज रंधावा, जो दुर्ग के दीपक नगर के निवासी थे, ने नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने रविराज का शव शिवनाथ नदी से बाहर निकाला।
CG News : घटना की जांच में जुटी पुलिस को रविराज की कार से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उन्होंने हल्दीराम के साहब और एसएस फूड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक पर उनकी आर्थिक समस्याओं और तनाव का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट के अनुसार, रविराज ने इन दोनों व्यक्तियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके काम का हिसाब नहीं किया, जिसके चलते उन्हें यह कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
CG News : सुसाइड नोट में रविराज ने 17 अक्टूबर की तारीख लिखी और स्पष्ट रूप से कहा कि वह हल्दीराम के साहब और एसएस फूड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक द्वारा परेशान किए जाने के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया कि उनका बकाया हिसाब किया जाए और उनके परिवार को उनका पूरा पैसा दिया जाए। उन्होंने यह भी लिखा कि उनके परिवार को किसी भी प्रकार से परेशान न किया जाए और सुमित, सचिन, और जेडएसएम सर को उनके मुद्दे की जानकारी थी।
CG News : पुलिस ने बताया कि रविराज की कार रविवार रात पीपरछेड़ी ब्रिज के ऊपर लावारिस हालत में मिली थी, जिससे यह संदेह हुआ कि कुछ गंभीर घटना घटी है। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ को रात 11-12 बजे के बीच सूचना मिली कि एक युवक ने शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तैरकर शव को बाहर निकाला और पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच कर रही है।