CG News: योगेश अग्रवाल का छत्तीसगढ़ राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, कही ये बात
CG News: छत्तीसगढ़ राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एसोसिएशन को सूचित करते हुए पूरी कार्यकारिणी को भंग करने की भी घोषणा की है।
By : Pradeep Sharma
Update: 2025-02-01 06:27 GMT
रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एसोसिएशन को सूचित करते हुए पूरी कार्यकारिणी को भंग करने की भी घोषणा की है।
CG News: योगेश अग्रवाल ने अपने इस्तीफे में कहा, मैंने और पूरी टीम ने आप सबकी सेवा करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा से काम किया। लेकिन अब मैं अध्यक्ष के तौर पर काम नहीं करना चाहता। मैं अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं और पूरी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करता हूं।
CG News: उन्होंने आगे कहा कि, हमारी सरकार ने राईस मिलर्स की सभी मांगों को भी पूरा किया है। इसके लिए मैं सरकार और अधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं। जानकारी के अनुसार राईस मिलर्स एसोसिएशन में फूट और असंतोष पड़ने के बाद अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने इस्तीफा दिया।