CG News : जगदलपुर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत तोकापाल ब्लॉक के छोटे पाराकोट गांव में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है, जिससे 65 घरों के इस छोटे से गांव में जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। भारत सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति को सुनिश्चित करती है, जिसका उद्देश्य केवल जलापूर्ति करना ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार लाना है।


CG News : छोटे पाराकोट के ग्रामीण पहले पानी के लिए कुओं और बोरवेल पर निर्भर थे, जिससे महिलाओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अब, जल जीवन मिशन के तहत गांव में 2 सोलर पैनल के साथ 10 किलो लीटर क्षमता वाली टंकी से पूरे गांव में जलापूर्ति की जा रही है, जिससे प्रत्येक घर में नियमित पानी की सुविधा उपलब्ध हो गई है।



CG News : गांव के सरपंच धनीराम कश्यप ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में हर घर जल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा, पहले महिलाएं पानी के लिए दूर तक जाती थीं, खासकर गर्भवती महिलाओं को बहुत दिक्कत होती थी। अब हर घर में नल कनेक्शन उपलब्ध है, जिससे गांव की सभी महिलाएं राहत महसूस कर रही हैं।


CG News : गांव की महिला फूलो ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, अब मुझे सिर पर पानी का घड़ा नहीं उठाना पड़ता, और मैं अपने परिवार के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था घर पर ही कर पा रही हूं। पानी सुलभ होने से हम खेती-किसानी के लिए भी अतिरिक्त समय का सदुपयोग कर रहे हैं।


CG News : इस योजना के तहत पानी की उपलब्धता ने ग्रामीणों को न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं दी हैं बल्कि उनकी दिनचर्या में भी सुधार लाया है। जल जीवन मिशन ने छोटे पाराकोट गांव में पानी की समस्या का समाधान कर यहां के निवासियों के जीवन में एक नई उमंग और सहूलियत भरी है।
Tags: