CG News : डाकघर के छत का प्लास्टर भरभरा कर गिरा, कर्मचारी-ग्राहक थे मौजूद, बड़ा हादसा टला..
स्थानीय लोगों के अनुसार, जैजैपुर डाकघर पूरी तरह जर्जर स्थिति में है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-07 05:11 GMT
CG News : सक्ती। जिले के जैजैपुर स्थित डाकघर की छत का प्लास्टर अचानक गिर जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के समय डाकघर में कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे, लेकिन सभी बाल-बाल बच गए।
CG News : स्थानीय लोगों के अनुसार, जैजैपुर डाकघर पूरी तरह जर्जर स्थिति में है। जर्जर भवन को लेकर कर्मचारियों ने कई बार उच्चाधिकारियों को जानकारी दी है, लेकिन उनके द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
CG News : कर्मचारियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों की उदासीनता के कारण उन्हें इस जर्जर भवन में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बना रह सकता है।