CG news : इस जिले में आदमखोर तेंदुए का आतंक जारी, मासूम पर किया जानलेवा हमला...
जानकारी के अनुसार, घटना के समय नीरज ध्रुव अपने गांव दुधावा की गलियों में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था,
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-01 10:38 GMT
CG news : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदमखोर तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेंदुए ने एक बार फिर जानलेवा हमला करते हुए 11 वर्षीय बालक नीरज ध्रुव पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक को तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
CG news : जानकारी के अनुसार, घटना के समय नीरज ध्रुव अपने गांव दुधावा की गलियों में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, जब तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है। बीते कुछ दिनों में तेंदुआ इस इलाके में तीन बच्चों पर हमला कर चुका है, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। क्षेत्र में तेंदुए के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में भय व्याप्त है और वन विभाग से सुरक्षा की मांग की जा रही है।