CG News: दल्लीराजहरा से भिलाई जा रही गुड्स ट्रेन पर पथराव, मालगाड़ी के लोको पायलट का सिर फटा
CG News: देश के कई राज्यों में पिछले कुछ महीनों से कई ट्रेनों को डिरेल करने की कोशिशें हो रही हैं। बुधवार को छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा से आयरन
By : Pradeep Sharma
Update: 2024-09-25 08:38 GMT
बालोद। CG News: देश के कई राज्यों में पिछले कुछ महीनों से कई ट्रेनों को डिरेल करने की कोशिशें हो रही हैं। बुधवार को छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा से आयरन भरकर भिलाई की तरफ जा रही मालगाड़ी पर ग्राम कुसुमकसा के पास अज्ञात लोगों ने पथराव किया है। पथराव में लोको पायलट थानेश्वर सिंह देशमुख को पत्थर लगने से सर पर चोट आई है। इसके बाद उन्होंने ट्रेन को बालोद स्टेशन पर रोक दिया और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
CG News: घायल लोको पायलट ने बताया कि, दोपहर तक़रीबन डेढ़ बजे दल्लीराजहरा से मालगाड़ी में आयरन ओर भरकर दुर्ग की ओर जा रहे थे। तभी कुसुमकसा के पास स्टार्टर और एडवांस स्टार्टर सिग्नल के बीच किसी अज्ञात के द्वारा खिड़की की ओर से एक बड़ा पत्थर फेंका गया। जानकारी मिलते ही आरपीएफ की टीम जिला अस्पताल पहुंची। जहां उन्होंने घायल लोको पायलट का बयान लिया और मौका जांच में जुट गई है।