CG News : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन के चलते नक्सलियों की कमर टूटने लगी है, लेकिन अपनी विफलताओं से बौखलाए माओवादी आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को दंतेवाड़ा जिले के पुरंगेल गांव के जंगलों में एक आईईडी धमाका हुआ, जिसमें सीआरपीएफ 231 बटालियन के 3 जवान घायल हो गए। इनमें से एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जबकि दो को मामूली चोटें आई हैं। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रायपुर लाया गया है।


CG News : बता दें कि संयुक्त टीम के साथ सीआरपीएफ 231 बटालियन के जवान सोमवार सुबह सर्चिंग पर निकले थे। जैसे ही वे पुरंगेल गांव के जंगलों में पहुंचे तो नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। जिसकी चपेट में आने से एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया। साथ ही दो और जवानों को मामूली चोट आई हैं। घायल जवान प्रमोद कुमार का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है।


CG News : अस्पताल के प्रबंधन निदेशक डॉ. सुनील खेमका ने कहा कि जवानों को यहां लाया गया है, एक और जवान को जल्द ही यहां भर्ती किया जाएगा। घायल जवान प्रमोद कुमार के पैर में चोटें आई हैं, हम उनका ऑपरेशन करेंगे। दूसरे जवान विजय कुमार को मामूली चोटें आई हैं।

Tags: