CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा नगर पंचायत को अब नगर पालिका का दर्जा मिल गया है। राज्य शासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है, जिसे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किया गया है।


CG News : जारी अधिसूचना के अनुसार, सिमगा नगर पंचायत की वर्तमान सीमाएं ही नगर पालिका परिषद सिमगा की सीमाएं होंगी। यह बदलाव नगर के विकास और प्रशासनिक कार्यों को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


CG News : नगर पालिका का दर्जा मिलने से सिमगा में नगरीय सेवाओं और विकास कार्यों में तेजी आएगी। इससे जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, और अन्य आधारभूत सेवाओं में सुधार की उम्मीद है। साथ ही, नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
Tags: