CG News : रायपुर। नगर के होनहार युवा श्रेणिक बोथरा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और कार्यों से नगर को गौरवान्वित किया है। 23 जनवरी को उन्हें "नेशनल यूथ इंस्पिरेशन अवार्ड 2025" से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें भारत युवा वेलफेयर एसोसिएशन और भारत न्यूज़ द्वारा नई दिल्ली के एलटीजी ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

CG News : यह सम्मान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और पूज्य संदीपनी जी महाराज महंत पंचदसम जूना क्षेत्र द्वारा दिया गया। श्रेणिक ने इस अवसर पर कहा कि यह पुरस्कार उन सभी युवाओं के नाम है जो राजनीति में योगदान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में अपना योगदान देना चाहते हैं।

CG News : राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व-
कुछ दिन पहले ही दिल्ली में आयोजित "राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025" में भी श्रेणिक ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया था। खास बात यह है कि वे पूरे देश में छत्तीसगढ़ से अकेले प्रतिनिधि थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनकी तस्वीर को ट्वीट किया था।

CG News : बचपन से सेवा और नेतृत्व में आगे-
श्रेणिक बोथरा बचपन से ही सेवा कार्य और नेतृत्व में आगे रहे हैं। स्कूल के दिनों से उन्होंने कई जिला और राज्य स्तरीय वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं में उच्च स्थान हासिल कर नगर का नाम रोशन किया। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के सक्रिय सदस्य हैं और रायपुर सहित पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। 
श्रेणिक बोथरा की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है, जो सेवा और नेतृत्व के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का सपना देखते हैं। उनके योगदान से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के युवा प्रेरित हो रहे हैं।

Tags: