CG News : बिलासपुर। चकरभाटा स्थित बिलासा देवी एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कोलकाता जाने वाली एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। इस खबर से यात्रियों में हड़कंप मच गया और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत फ्लाइट से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया।


CG News : घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर फ्लाइट का निरीक्षण किया। बम स्क्वाड और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने विमान की गहनता से जांच की। इसके अलावा, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं की टीम भी एयरपोर्ट पर मौजूद रही।


CG News : अफवाह निकली बम की सूचना-
पूरी जांच के बाद यह बात सामने आई कि फ्लाइट में बम होने की सूचना केवल अफवाह थी। सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सभी परीक्षण करने के बाद, विमान को उड़ान भरने की अनुमति दी गई। हालांकि, यात्रियों के बीच इस अफवाह से उत्पन्न दहशत का माहौल जांच पूरी होने के बाद भी बना रहा।
Tags: