CG News : छत्तीसगढ़ में तीन दिन के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, जानिए कब-कब रहेगा अवकाश...
हालांकि, इस दिन भी पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान संपन्न होगा।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-01-31 04:54 GMT
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को होगा, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
CG News : सरकार ने 11, 17 और 20 फरवरी को मतदान वाले निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है। 23 फरवरी को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, इस दिन भी पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान संपन्न होगा।