CG News : सांकरा में चलाया जन जागरण अभियान, दुर्घटनाओं को रोकने दी जानकारी...
अभियान का नेतृत्व जनपद सीओ विवेक गोस्वामी ने किया,
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-13 09:15 GMT
CG News : अजय नेताम, तिल्दा नेवरा। जनपद पंचायत तिल्दा के अंतर्गत रायपुर-बिलासपुर हाईवे मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत सांकरा में जन जागरण अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर बेसहारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने और उनसे बचाव के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करना था।
CG News : अभियान का नेतृत्व जनपद सीओ विवेक गोस्वामी ने किया, जिसमें ग्रामीणों को अपने पशुओं की देखभाल घर पर करने और उन्हें सड़कों पर ना छोड़ने के निर्देश दिए गए। लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण सड़कों पर बेसहारा पशुओं की उपस्थिति बताया गया। इस जागरूकता अभियान में यह भी बताया गया कि पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें गोठानों में रखा जाए, जिससे दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आएगी और आवागमन में हो रही परेशानियों का समाधान होगा।