CG News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों द्वारा लगाया गया 4 किलो का आईईडी डिफ्यूज...
पुलिस नक्सलियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-17 08:00 GMT
CG News : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए नक्सलियों द्वारा लगाया गया लगभग 4 किलो का आईईडी बरामद किया। यह आईईडी पुनदाग जंगल के पगडंडी रास्ते पर लगाया गया था, जिसका उद्देश्य सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाना था।
CG News : सुरक्षा बलों ने नियमित गश्त के दौरान जंगल में संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया। जांच के दौरान, पगडंडी रास्ते में छुपा हुआ एक 4 किलो का आईईडी बरामद हुआ। तुरंत कार्रवाई करते हुए, बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने सुरक्षित तरीके से आईईडी को डिफ्यूज कर दिया। पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से इस विस्फोटक को लगाया था। अगर यह विस्फोट होता, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
CG News : घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों ने जंगल में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस नक्सलियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है।