CG News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चुनावी समर में 30 लाख की अवैध शराब की खेप पकड़ाई
शराब की खेप मध्य प्रदेश से लाई गई थी और इसे बेमेतरा जिला में खपाने के लिए लाया जा रहा था।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-02-06 07:06 GMT
CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने चुनावी समय में बड़ी सफलता हासिल की है, जब साइबर टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक आयशर गाड़ी से 445 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की। इस शराब की कीमत 30 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। शराब की खेप मध्य प्रदेश से लाई गई थी और इसे बेमेतरा जिला में खपाने के लिए लाया जा रहा था।
CG News : पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि यह शराब नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान उपयोग के लिए लाई जा रही थी। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।