CG News : खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में लेंगे भाग...
6 दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दमखम दिखाया।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-14 10:18 GMT
CG News : रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बस्तर ओलंपिक के आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से बस्तर क्षेत्र के युवाओं को खेल में माध्यम से विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास है। इसी कड़ी में फरसगांव नगर के आदर्श स्कूल खेल मैदान में आयोजित विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक प्रतियोगिता का गुरुवार को फाइनल मैच के बाद किया गया। 6 दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दमखम दिखाया।
CG News : सभी खेलो के विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार का वितरण किया गया। इस प्रतियोगिता ने 1267 महिला और 1503 पुरुष सहित कुल 2270 लोगों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों के लिए रस्सा खीच, खो-खो, कबड्डी, बॉलीबोल, फुटबॉल, भाला फेक, गोलाफेल, तावा फेक, तीरंदाजी, दौड़, ऊची कूद, लंबी कूद, बैडमिंटन समेत कई खेलो का आयोजन किया गया था। खिलाड़ियों के लिए भोजन, पेयजय जैसे अन्य सुविधायें उपलब्ध कराया गया था साथ ही आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य कर्मियों की टीम सहित एम्बुलेश की व्यवस्था भी की गई ।