CG News : थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से महिला किसान की दर्दनाक मौत, गांव में शोक का माहौल...
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-17 02:59 GMT
CG News : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊरगांव कला में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें धान मिसाई के दौरान एक महिला किसान की थ्रेसर मशीन में फंसने से मौत हो गई। यह हादसा रविवार सुबह हुआ, जब महिला अपने खेत में काम कर रही थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
CG News : बता दें कि मृतक महिला की पहचान सुनैना चंद्रवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुनैना खेत में धान मिसाई का काम कर रही थी। इसी दौरान, थ्रेसर मशीन की बेल्ट में उनकी साड़ी फंस गई, जिससे वह मशीन की चपेट में आ गईं। यह हादसा इतना गंभीर था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बोड़ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।