CG News : कांकेर। नक्सल गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के साथ अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी लगातार शिकंजा कस रही है। हाल ही में, एनआईए की टीम ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये सभी नक्सल गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप में पकड़े गए हैं।

CG News : बता दें कि एनआईए की टीम ने कलमुच्चे से 2 संदिग्धों को, उसेली से 1 व्यक्ति को और आमाबेड़ा से 1 शख्स की गिरफ्तारी की है। ये सभी लोग नक्सल संगठनों के लिए सक्रिय रूप से काम करने के संदेह में जांच के घेरे में थे। इससे पहले भी एनआईए इस क्षेत्र में ऑपरेशन चला चुकी है और नक्सल समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई करती रही है।

Tags: