CG News : रायगढ़। रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर पंचायत से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर पंचायत के सीएमओ रामायण पांडे को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।


CG News : प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ रामायण पांडे ने एक प्रार्थी से उसके मकान के व्यावसायिक उपयोग की अनुमति देने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जब प्रार्थी रिश्वत की राशि लेकर सीएमओ से मिलने पहुंचा, तभी एसीबी की टीम ने पूरी कार्रवाई करते हुए उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल एसीबी की टीम सीएमओ रामायण पांडे से इस मामले में पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
Tags: