CG News : रायगढ़। जिले के लैलूंगा-कोतबा रोड स्थित सिन्हा मोटर्स गैरेज में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें 14 कारें जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना सुबह 5.30 बजे गैरेज मालिक को पड़ोसियों से मिली।

CG News : जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका था। गैरेज संचालक ने आगजनी की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Tags: