CG News : छत्तीसगढ़ के इस जिले के तीन गांव में पागल कुत्ते का आतंक, 7 घायल, ग्रामीण दहशत में...
ग्राम चिहरो, किसनपूरी और आमाडुला में एक पागल कुत्ते ने लोगों पर हमला किया।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-09 10:31 GMT
CG News : बालोद। जिले में पागल कुत्ते का आतंक फैल गया है। तीन अलग-अलग गांवों में इस कुत्ते ने घूम-घूमकर 3 मासूम बच्चों समेत 7 लोगों पर हमला किया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति का होंठ बुरी तरह से नोंच लिया गया, जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे धमतरी के हायर सेंटर में रेफर किया गया है। इस हमले से गांवों के लोग डरे हुए हैं और उनके बीच दहशत का माहौल है।
CG News : बता दें कि ग्राम चिहरो, किसनपूरी और आमाडुला में एक पागल कुत्ते ने लोगों पर हमला किया। इस हमले में शामिल 7 लोगों में से 5 आमाडुला गांव के हैं, जबकि 2 लोग चिहरो और किसनपूरी गांव के रहने वाले हैं। स्वास्थ केंद्र प्रभारी डॉक्टर उत्तम साहू ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल 56 वर्षीय भागवत जो ग्राम चिहरो के निवासी हैं, को बेहतर इलाज के लिए धमतरी रेफर किया गया है।
CG News : वहीं अन्य घायलों में वेदांत 5 वर्ष ग्राम किसनपुरी, सेमुअल 9 वर्ष ग्राम आमाडुला, पाखी 8 वर्ष ग्राम आमाडुला, हुकलाल 45 वर्ष ग्राम आमाडुला, आनंद 57 वर्ष ग्राम आमाडुला व मनोतीन बाई 60 वर्ष ग्राम आमाडुला शामिल है। घटना के बाद, स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित लोगों को तत्काल उपचार मुहैया करवाया है, लेकिन गांव के लोग इस हमले से बेहद डरे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन इस कुत्ते को पकड़ने और उसे रोकने के प्रयासों में जुट गया है।