CG News : एएम/एनएस इंडिया द्वारा 77 मरीजों को निःशुल्क उपचार और दवाइयां प्रदान की गईं
इस पहल के माध्यम से कंपनी स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को सुधारने और समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-11 03:29 GMT
CG News : फकरे आलम, बचेली। बचेली क्षेत्र में आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस) द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र, पटेलपारा-किरंदुल बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 85 आगंतुकों में से 77 मरीजों का उपचार किया गया। मरीजों को निःशुल्क दवाइयों के साथ-साथ पैथोलॉजिकल जांच की सुविधाएं भी प्रदान की गईं, जिसमें शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर, मलेरिया जैसी जांचें शामिल थीं।
CG News : एएम/एनएस इंडिया सामाजिक उत्थान के तहत लगातार स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कंपनी का उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है, साथ ही सामाजिक विकास, शिक्षा, रोजगार और खेलकूद में भी योगदान देना है। इस पहल के माध्यम से कंपनी स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को सुधारने और समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है।