CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी निशा यादव, जो आर्थिक तंगी के कारण अपने पर्वतारोहण के सपनों को पूरा करने में असमर्थ थी, अब अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने की तैयारी कर रही है। निशा के इस सपने को साकार करने में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के एक फोन कॉल ने अहम भूमिका निभाई।


CG News : बता दें कि बिलासपुर की रहने वाली निशा यादव, जो एक ऑटो चालक की बेटी हैं, को मुख्यमंत्री का अचानक फोन आया। निशा ने फोन उठाया और जैसे ही मुख्यमंत्री ने कहा, आपको किलिमंजारो चढ़ना है, खर्च की चिंता न करें, निशा चकित रह गई। जब मुख्यमंत्री ने अपनी पहचान बताई, तो निशा को यकीन ही नहीं हो रहा था कि प्रदेश के मुखिया ने खुद उनकी चिंता समझी और उनके सपने को पूरा करने की पहल की।


CG News : निशा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने पहले यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतह किया है। उन्होंने इस दौरान आई कठिनाइयों और रोमांचक अनुभवों को साझा किया। निशा का अगला लक्ष्य किलिमंजारो और उसके बाद माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना है। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह इसे पूरा करने में असमर्थ थीं। मेरे पिता ऑटो चालक हैं, और यह सपना उनके लिए पूरा करना बहुत मुश्किल था। मैं पिछले कई दिनों से सो नहीं पा रही थी, यह सोचकर कि मेरा सपना अधूरा रह जाएगा, निशा ने नम आंखों से कहा।


CG News : सीएम साय ने बढ़ाया हौसला-
निशा की बात सुनकर मुख्यमंत्री साय ने कहा, छत्तीसगढ़ को अपनी बेटियों पर गर्व है। आपका आत्मविश्वास और जुनून ही आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचाएगा। आर्थिक हालात से हौसले पस्त नहीं होते। उन्होंने निशा को किलिमंजारो फतह करने के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार उनके हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।




Tags: