CG News: निकाय चुनाव के लिए कल होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, राजीव भवन में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक
By : Vpb
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। 11 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद, 13 से 20 दिसंबर तक आरक्षण रोस्टर तैयार किया जाएगा।
CG News: वहीं, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 11 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के शहर और जिला अध्यक्षों की एक अहम बैठक राजीव भवन में आयोजित की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज इस बैठक में शामिल होंगे, जो दोपहर 1 बजे शुरू होगी। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।