CG News : ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-08 10:04 GMT
CG News : राजिम। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के लचकेरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय नेहा यादव, जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधी थी, ने अपने ससुर की छेड़छाड़ और प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ससुर विष्णु यादव और पति गिरधारी यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
CG News : नेहा यादव की शादी तीन महीने पहले गिरधारी यादव के साथ सामाजिक रीति-रिवाजों से हुई थी। 6 नवंबर को नेहा ने अपने घर के छत पर लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसके पति के लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। सरपंच और कोटवार की मदद से दरवाजा तोड़ने पर नेहा की लाश फंदे पर लटकती मिली।
CG News : जांच के दौरान पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए। सुसाइड नोट में नेहा ने लिखा कि ससुर विष्णु यादव उसकी इज्जत लूटने की कोशिश करता था और पति गिरधारी यादव को इस बारे में पता होने के बावजूद उसने कुछ नहीं किया। इन अत्याचारों से तंग आकर नेहा ने अपनी जान ले ली।
CG News : पुलिस ने मृतका के ससुर और पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।