CG News : बचेली स्वास्थ्य केंद्र में नवीन एम्बुलेंस की मांग, जनहित में कलेक्टर को सौंपा गया मांग पत्र
बचेली के नागरिकों ने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि स्वस्थ और समय पर पहुंचने वाली एम्बुलेंस सेवाओं से मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-25 05:32 GMT
CG News : फकरे आलम, बचेली। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से बचेली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नवीन एम्बुलेंस की आवश्यकता को लेकर रैमोन मड़कामी ने दंतेवाड़ा कलेक्टर को एक मांग पत्र सौंपा है। इस पत्र में जनहित को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र में नई एम्बुलेंस की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है, क्योंकि वर्तमान में उपलब्ध एम्बुलेंस की स्थिति अत्यधिक खराब हो चुकी है और वह निर्धारित सीमा को पार कर चुकी है।
CG News : रैमोन मड़कामी ने मांग पत्र में उल्लेख किया है कि नई एम्बुलेंस मिलने से बचेली के आस-पास के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक शव वाहन की व्यवस्था भी होनी चाहिए, जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की असुविधा न हो।
CG News : बचेली के नागरिकों ने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि स्वस्थ और समय पर पहुंचने वाली एम्बुलेंस सेवाओं से मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रैमोन मड़कामी ने जनहित में दंतेवाड़ा कलेक्टर से शीघ्र इस व्यवस्था को लागू करने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।