CG News : नहर में मिली हाथ-पैर बंधी युवक की लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका...
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-09 05:48 GMT
CG News : धमतरी। जिले के महानदी मुख्य नहर में एक युवक की हाथ और पैर बंधी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही साइबर सेल और पुलिस चौकी बिरेझर की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेजा गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
CG News : बता दें कि बिरेझर सिर्री पुल के पास कुछ ग्रामीणों ने नहर में एक शव को बहते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस चौकी बिरेझर को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव की पहचान कंडेल निवासी किशोर साहू के रूप में की गई, जो सोमवार शाम से लापता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुए मामले की छानबीन कर रही है।