CG News : नहर किनारे मिली चरवाहे की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी...
तत्काल अर्जुनी पुलिस को सूचना दी गई।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-01 02:59 GMT
CG News : धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत आमदी में नहर किनारे धरसा नाली में चरवाहे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
CG News : बता दें कि राजीव चौक वार्ड क्रमांक 5 निवासी आत्माराम पटेल 50 वर्ष बकरी चराने का काम करता था। सोमवार सुबह बकरी चराने गया हुआ था। दोपहर तक वह नहीं लौटा लेकिन सारी बकरियां वापस लौट गई। मंगलवार सुबह लोगों ने देखा की नहर किनारे धरसा नाली में आत्माराम मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। तत्काल अर्जुनी पुलिस को सूचना दी गई।
CG News : मौके पर पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मृतक का बेटा रोशन लाल पटेल व परिजनों ने बताया कि आत्माराम के सिर में चोट के निशान है हत्या की आशंका है। सूक्ष्म जांच की मांग करते हैं। बहरहाल इस मामले में अर्जुनी पुलिस जांच में जुट गई है।