CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र स्थित पंडित श्यामचरण साइंस कॉलेज की एक कॉलेज छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने और उस पर कार्रवाई होने से वह मानसिक रूप से परेशान थी।

CG News : बता दें कि मृतका की पहचान डिगेश्वरी वर्मा के रूप में हुई है, जो ग्राम भैरवा की रहने वाली थी और बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी। बताया जाता है कि वह परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ी गई थी, जिसके बाद उसके खिलाफ नकल प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी तनाव के चलते उसने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

CG News : मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।

Tags: