CG News : बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम जोंधरा में कक्षा 5वीं के 11 वर्षीय छात्र कबीर केंवट ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता खेत में धान की फसल काटने गए थे। पुलिस ने शुरुआती जांच में मोबाइल विवाद को आत्महत्या की वजह मानते हुए अन्य पहलुओं पर भी जांच शुरू कर दी है।



CG News : 
बता दें कि ग्राम जोंधरा निवासी संतोष केंवट के तीन पुत्र हैं। उनका सबसे छोटा बेटा कबीर केंवट कक्षा पांचवीं का छात्र था। घटना वाले दिन सुबह संतोष और उनकी पत्नी बच्चों को खाना खिलाकर उन्हें स्कूल जाने की बात कहकर खेत चले गए। कबीर के बड़े भाई चंद्र प्रकाश और मझले भाई स्कूल चले गए, लेकिन कबीर घर पर रुक गया। दोपहर में जब चंद्र प्रकाश स्कूल से वापस लौटा, तो उसने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला।


CG News : चंद्र प्रकाश ने खिड़की से झांककर देखा, तो उसका भाई कबीर फंदे से लटका हुआ था। उसने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया और मामले की सूचना दी। कुछ देर बाद संतोष और उनकी पत्नी खेत से लौटे। पुलिस को सूचना देने के बाद दरवाजा तोड़ा गया और कबीर के शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने कमरे की तलाशी लेकर सबूत जुटाने शुरू किए।


CG News : मोबाइल विवाद बना मौत की वजह?
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि तीनों भाइयों के बीच अक्सर मोबाइल को लेकर विवाद होता था। पुलिस को संदेह है कि मोबाइल को लेकर किसी बात से आहत होकर कबीर ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की असल वजह जानने के लिए पुलिस गहराई से जांच कर रही है।


CG News : कबीर की मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है। माता-पिता को यकीन नहीं हो रहा है कि उनका बेटा इस तरह से दुनिया को अलविदा कह देगा। गांव के लोगों ने इस घटना को बच्चों में बढ़ते मानसिक तनाव और मोबाइल की बढ़ती लत का नतीजा बताया।
Tags: