CG News : जगदलपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के कमिश्नर और कलेक्टरों की बैठक ली, जिसमें आगामी 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत, धान खरीदी, कस्टम मिलिंग, और खनिज लीज के नीलामी सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की। मुख्य सचिव ने नेशनल लोक अदालत में राजस्व, ऊर्जा और नगरीय प्रशासन विभाग से अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के लिए समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

CG News : उन्होंने धान खरीदी के लिए बारदाना की उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने, साथ ही धान उठाव के लिए उचित योजना बनाने की बात कही। कस्टम मिलिंग के तहत मिलर्स के पंजीकरण और अनुबंध निष्पादन को प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए उन्होंने खनिज खदानों की नीलामी के लम्बित प्रकरणों के शीघ्र समाधान के लिए भी जरूरी कदम उठाने को कहा।

CG News : इस बैठक में अपर मुख्य सचिव खाद्य विभाग ऋचा शर्मा, राज्य शासन के सचिव, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। वहीं, बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर हरिस एस, खाद्य, सहकारिता, खनिज विभाग के अधिकारी, मार्कफेड और नागरिक आपूर्ति निगम के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।

Tags: