CG News : फकरे आलम, दंतेवाड़ा। स्थानीय कारली पुलिस लाईन हेलीपैड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के एक दिवसीय दंतेवाड़ा जिले के प्रवास में दंतेवाड़ा आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह और वन मंत्री केदार कश्यप भी आये। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों और डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।


Tags: