CG News : बुजुर्गों और जरुरतमंदों को गर्म कपड़े वितरण कर मनाया एनसीसी दिवस...
इसका गठन युवाओं में सेना के प्रति जागरूकता लाने और उन्हें सैन्य स्तर पर तैयार करने के लिए किया गया था।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-24 07:22 GMT
CG News : रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव। ब्लाक के बड़ेडोंगर हाईस्कूल में 24 नवम्बर को एनसीसी के स्थापना दिवस पर उपस्थित गर्ल्स कैडेट्स एवं एएनओ ले. सुषमा बघेल द्वारा स्वयं में मानव सेवा की जागरूकता लाने के लिए बुजुर्गों, मानसिक रूप से दिव्यांग बच्ची को छोटा सा सहयोग देकर एनसीसी स्थापना दिवस मनाया और खुशी महसूस की।
CG News : एएनओ ले. सुषमा बघेल ने उपस्थित कैडेट्स को बताया की हर वर्ष संपूर्ण भारत में एनसीसी दिवस मनाया जाता है। 16 जुलाई 1948 को एनसीसी की नींव पड़ी थी तथा 1948 में दिल्ली में नवम्बर माह के चौथे रविवार को एनसीसी की स्थापना की गई। एनसीसी का मकसद स्कूल के समय से छात्रों को सेना में जाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसका गठन युवाओं में सेना के प्रति जागरूकता लाने और उन्हें सैन्य स्तर पर तैयार करने के लिए किया गया था।