CG News: झारखंड में भाजपा की होगी बड़ी जीत: ओपी चौधरी, छत्तीसगढ़ के मंत्री संभाला रहे चुनाव प्रचार की कमान
CG News: झारखंड विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के मंत्रियों और संगठन नेताओं को बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने झारखंड विधानसभा
By : Pradeep Sharma
Update: 2024-10-26 11:05 GMT
रांची/रायपुर। CG News: झारखंड विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के मंत्रियों और संगठन नेताओं को बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भाजपा ने उन्हें विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है जहां चौधरी धुंआधार प्रचार भी कर रहे हैं।
CG News: झारखंड में चुनावी रुझान को लेकर ओपी चौधरी ने कहा है कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत होगी। चौधरी ने कहा है कि झारखंड में भी कमल खिलेगा। राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, झारखंड के लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है।
CG News: बता दें कि ओडिशा चुनाव के दौरान भी ओपी ने प्रचार कमान संभाली थी। चुनावी नतीजों में आजादी के बाद पहली बार भाजपा को ओडिशा में जीत मिली। ओपी चौधरी प्रचार के दौरान लोगों को बता रहे कि ओडिशा और छग में भाजपा किस तरह मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। युवाओं में ओपी की लोकप्रियता का जादू सर चढ़कर बोल रहा। उनकी सभा में बड़ी संख्या में युवा बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।