CG News : भाजपा ने कांग्रेस राज्यसभा सांसदों के लापता पोस्टर जारी कर साधा निशाना...
इन पोस्टरों के जरिए भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के सांसद छत्तीसगढ़ की जनता के हितों की अनदेखी कर रहे हैं
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-03 04:11 GMT
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच पोस्टर वार तेज हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसदों के कार्टून पोस्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी किए हैं, जिसमें सांसदों को लापता बताकर कांग्रेस पर निशाना साधा गया है।
CG News : इन पोस्टरों के जरिए भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के सांसद छत्तीसगढ़ की जनता के हितों की अनदेखी कर रहे हैं और जनता के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी उन्हें ढूंढ रहे हैं। भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें भी ये सांसद मिलें, वे राजीव भवन, रायपुर में संपर्क करें।