CG News : कोरबा। एसईसीएल की गेवरा खदान में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। बीती रात लगभग 3.43 बजे एक 240 टन कैटर पिलर डंपर (क्रमांक 1861) स्लाइड होकर 70-80 फीट नीचे खदान में गिर गया, जिससे डंपर में ब्लास्ट हुआ और चारों ओर हड़कंप मच गया। इस हादसे में ऑपरेटर पुष्पराज घायल हो गए, जिन्हें डंपर का कांच तोड़कर किसी तरह से बाहर निकाला गया। उनकी जान तो बच गई, लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए एसईसीएल के एनसीएच अस्पताल, गेवरा में भर्ती कराया।


CG News : हादसे का मुख्य कारण खदान के कुछ क्षेत्रों में विद्युत लाइट की उचित व्यवस्था न होना बताया जा रहा है। इससे पहले भी इसी कारणवश खदान में कई घटनाएं हो चुकी हैं। महज दो दिन पहले, गेवरा खदान में ड्रिल मशीन में आग लगने से एसईसीएल को करोड़ों का नुकसान हुआ था, लेकिन चालक की जान बाल-बाल बच गई थी।
Tags: