CG News : मोबाइल न मिलने से नाराज छात्र ने उठाया ये कदम, पुलिस जांच में जुटी...
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-25 05:22 GMT
CG News : बालोद। जिले के ग्राम तरौद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मोबाइल खरीदने की जिद पूरी न होने पर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार देर रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बालोद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CG News : बता दें कि छात्र ने अपने माता-पिता से मोबाइल खरीदने की मांग की थी, लेकिन परिजनों ने इसे पूरा करने से मना कर दिया। इस अस्वीकृति से नाराज होकर छात्र ने जहर खा लिया। सुसाइड से पहले उसने अपने दोस्तों को फोन कर इस बात की जानकारी दी और अपने पिता को फोन करने को कहा। दोस्तों से सूचना मिलते ही परिजनों ने छात्र को तुरंत धमतरी के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।