CG News : गुफा में छिपे भालू ने युवक पर हमला कर ली जान, ग्रामीणों में दहशत...
परिजनों के साथ ही वन विभाग और पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-19 03:07 GMT
CG News : कोरबा। जिले के जटगा चौकी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बासिन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक भालू ने हमला कर एक ग्रामीण युवक की जान ले ली। मृतक युवक की पहचान ईश्वर धंनवार 38 वर्ष रूप में हुई है। जो रोज की तरह अपने गांव के पास स्थित मैदान में गाय-बकरी चराने गया था।
CG News : बता दें कि घटना उस समय हुई जब ईश्वर जंगल में एक गुफा के पास पहुंचा, जहाँ भालू छिपा हुआ था। गुफा के नजदीक आते ही भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया। भालू ने युवक की गर्दन, बाईं आंख के ऊपरी हिस्से, सिर का कुछ हिस्सा और पैर को बुरी तरह से काट डाला। इस खौफनाक मंजर को पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा, जिन्होंने तत्काल इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।
CG News : परिजनों के साथ ही वन विभाग और पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। वन विभाग ने जांच के बाद पुष्टि की कि युवक की मौत भालू के हमले से ही हुई है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।