CG News : दुर्गा विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आने से 15 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर...
बता दें कि यह हादसा दुर्गा विसर्जन की प्रक्रिया के दौरान हुआ,
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-13 04:39 GMT
CG News : धमतरी। जिले के कंवर गांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें करंट की चपेट में आने से 15 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हुई, जब अचानक करंट फैलने से वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। घायलों में से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CG News : बता दें कि यह हादसा दुर्गा विसर्जन की प्रक्रिया के दौरान हुआ, जब बिजली की तारों के संपर्क में आने से करंट फैल गया। इस अप्रत्याशित घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों को तत्काल मदद की आवश्यकता पड़ी। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा।