CG Accident : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, मरीज को लेकर जा रहे थे अस्पताल, तीन घायल...
CG Accident : एमसीबी। जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र के हल्दीबाड़ी बड़ा बाजार मुख्य मार्ग पर आज दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-07-08 04:35 GMT
CG Accident : एमसीबी। जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र के हल्दीबाड़ी बड़ा बाजार मुख्य मार्ग पर आज दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जाता है कि कार में चार लोग सवार थे। जिसमें तीन लोगों को चोटे आई है।
बता दें कि कार में बीमार मरीज को अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी कार हल्दीबाड़ी बड़ा बाजार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए शहरी सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में भर्ती किया गया है।