CG Accident : बालोद। जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम परसतराई और बोरगाहन के मध्य एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सायकिल सवार छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। 


CG Accident : बता दें कि मृतिका याचना देशमुख अर्जुंदा कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह प्रतिदिन की तरह अपने गांव परसतराई से साइकिल पर सवार होकर कॉलेज जा रही थी। तभी चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरी से कुर्दी फरसी खदान की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। जिससे छात्रा की मौत हो गई। वहीं पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। 


CG Accident : घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुंदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक प्रीतराम मंडावी जो कि ग्राम पूरी, थाना चारामा का निवासी है को गिरफ्तार कर लिया है। 
Tags: