Breaking News : देश के नए CAG बने के. संजय मूर्ति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिलाई शपथ...
नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) का पद भारतीय लोकतंत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-21 08:17 GMT
Breaking News : नई दिल्ली। भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) के पद पर आईएएस अधिकारी के. संजय मूर्ति ने शपथ ग्रहण कर ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें यह पदभार दिलाया। के. संजय मूर्ति का नाम देश के प्रशासनिक ढांचे में एक प्रतिष्ठित अधिकारी के रूप में जाना जाता है। 1988 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी संजय मूर्ति ने इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा पास की। उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर में 13 वर्षों तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और अपनी उत्कृष्ट सेवा से पहचान बनाई।
Breaking News : नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) का पद भारतीय लोकतंत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है। CAG न केवल सरकारी खर्चों की जांच करता है, बल्कि सरकार के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करता है। के. संजय मूर्ति इस पद पर रहते हुए भारत की वित्तीय व्यवस्था को मजबूत और जिम्मेदार बनाने की दिशा में काम करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शपथ ग्रहण के बाद के. संजय मूर्ति को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनकी नेतृत्व क्षमता से CAG की भूमिका और भी प्रभावशाली बनेगी।