Waqf law : वक्फ कानून की जानकारी देने भाजपा का जनजागरण अभियान आज से

Waqf law : नई दिल्ली। वक्फ कानून को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में 73 से ज्यादा याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं। इस बीच बीजेपी देशभर में वक्फ कानून में हुए बदलाव को लेकर जनजागरण अभियान चलाने जा रही है।

Update: 2025-04-20 00:24 GMT

 Waqf law : नई दिल्ली। वक्फ कानून को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में 73 से ज्यादा याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं। इस बीच बीजेपी देशभर में वक्फ कानून में हुए बदलाव को लेकर जनजागरण अभियान चलाने जा रही है। इसकी शुरुआत आज यानी 20 अप्रैल से हो रही है।

Waqf law : इस अभियान के तहत लोगों को वक्फ कानून में किए गए संशोधन के बारे में जानकारी दी जाएगी। जन जागरण अभियान के जरिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता मुस्लिम समाज के बीच पहुंचकर उन्हें वक्फ संशोधन अधिनियम के फायदे बताएंगे और बताएंगे कि किस तरह मुस्लिम समाज को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

Waqf law : हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को लेकर दिल्ली में देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

Similar News