AI Summit में शामिल होंगे बिल गेट्स, फाउंडेशन ने कहा- निमंत्रण रद्द होने की खबरें अफवाह

AI Summit

By :  Vpb
Update: 2026-02-17 13:29 GMT

AI Summit: नई दिल्ली: एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट से माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का नाम प्रमुख अतिथियों की सूची से अचानक हटा दिया गया है। समिट की शुरुआती घोषणा के समय गेट्स को मुख्य वक्ताओं में शामिल किया गया था, लेकिन अब उनकी जगह खाली नजर आ रही है। इस बदलाव से एप्सटीन फाइल्स विवाद के बाद गेट्स के भारत दौरे रद्द होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

AI Summit: 30 जनवरी को जारी नए एप्सटीन दस्तावेजों में गेट्स का नाम आने के बाद यह कदम उठाया गया माना जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारत सरकार ने एप्सटीन मामले के बाद गेट्स के निमंत्रण की समीक्षा की। हालांकि, भारत सरकार या समिट आयोजकों की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

AI Summit: बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने तुरंत सफाई दी। फाउंडेशन ने एक्स पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि बिल गेट्स निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समिट में शामिल होंगे और अपना मुख्य भाषण भी देंगे। फाउंडेशन ने कहा कि उनकी भागीदारी में कोई बदलाव नहीं है।

AI Summit: समिट में अन्य बड़े नामों में सैम ऑल्टमैन, सुंदर पिचाई, एलेक्जेंडर वांग, डारियो आमोदेई, मुकेश अंबानी, एन. चंद्रशेखरन और सलील पारेख शामिल हैं। एआई इम्पैक्ट समिट 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में हो रहा है। इसका उद्देश्य कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा में एआई के प्रभाव को बढ़ावा देना और ग्लोबल साउथ का नेतृत्व करना है। फिलहाल वेबसाइट से नाम हटाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। आधिकारिक स्पष्टीकरण के अभाव में यह मुद्दा चर्चा में बना हुआ है।

Tags:    

Similar News