Bihar Rajya Sabha Elections Results: बिहार में हो गया खेल राज्यसभा की 5 सीटों पर NDA की जीत, महागठबंधन का झटका, जानें कैसे जीती बाजी हार गए तेजस्वी

हालांकि बिहार राज्यसभा चुनाव नतीजों पर आधिकारिक अधिसूचना जारी होनी बाकी है।

Update: 2026-03-16 15:09 GMT

Bihar Rajya Sabha Elections Results: नई दिल्ली/पटना। बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत हुई है। महागठबंधन के खाते में एक सीट जा सकती थी, लेकिन कांग्रेस के तीन और आरजेडी के 1 विधायक ने मतदान में भाग नहीं लिया, जिस कारण 5वीं सीट भी एनडीए ने जीत ली। द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती के आधार पर एनडीए के 5वें उम्मीदवार शिवेश कुमार जीत गए। हालांकि बिहार राज्यसभा चुनाव नतीजों पर आधिकारिक अधिसूचना जारी होनी बाकी है।

बता दें कि आज जिन सीटों पर वोटिंग हुई है उनमें बिहार (5 सीटें), ओडिशा (4 सीटें) और हरियाणा (2 सीटें) शामिल हैं। बिहार की 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (JDU), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, और शिवेश कुमार (BJP) की जीत लगभग तय मानी जा रही थी। वहीं पांचवी सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (RLM) और आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच सीधी टक्कर थी। लेकिन, महागठबंधन के 4 विधायकों के मतदान में उपस्थित नहीं होने से एनडीए ने कांग्रेस और तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी को तगड़ा झटका देते हुए पांचों सीटों पर कब्जा कर लिया।

Tags:    

Similar News