Bihar News : रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा गांव के पास सोन नदी में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 7 बच्चे डूब गए। इस दर्दनाक घटना में पांच बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों की तलाश अभी भी जारी है। हादसा उस समय हुआ जब बच्चे नदी में स्नान करने गए थे और उनमें से एक बच्चा गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में बाकी बच्चे भी पानी में डूब गए।


Bihar News : इस हादसे में जान गंवाने वालों में तुम्बा गांव के अभय कुमार, विवेक कुमार और राजू कुमार शामिल हैं। इसके अलावा, रांची, झारखंड से आए नंद किशोर गौड़ के बेटे पवन कुमार और उनकी तीन बेटियां नाव्या, निधि और गुनगुन भी इस घटना में शामिल थीं। स्थानीय गोताखोरों ने पांच बच्चों के शव को नदी से बाहर निकाल लिया है, जबकि दो बच्चों की तलाश जारी है।


Bihar News : हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष निकुंज भूषण घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। स्थानीय गोताखोर और राहत दल के सदस्य लगातार दो लापता बच्चों की खोज में जुटे हुए हैं।
Tags: