Bihar News : हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से 8 कांवड़ियों की मौत, कई घायल...

Bihar News : वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के ग्राम सुल्तानपुर में एक बड़ा हादसा हो गया।

Update: 2024-08-05 03:25 GMT
Bihar News : वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के ग्राम सुल्तानपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां हाई वोल्टेज बिजली की तार की चपेट में आने से 8 कांवड़ियों की मौत हो गई। ये सभी एक वाहन पर सवार होकर जलाभिषेक करने हरिहरनाथ मंदिर जा रहे थे।

Bihar News : पुलिस के अनुसार यह हादसा कैसे हुआ इसके बारे में फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन आशंका है कि डीजे ट्रॉली में बांधकर ले जाने के दौरान 11 हजार वोल्ट का तार माइक के संपर्क में आ गया होगा। इससे डीजे ट्रॉली में करंट उतर आया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Bihar News : पुलिस उपाधीक्षक (सदर) ओम प्रकाश ने बताया कि सभी मृतक सुल्तानपुर गांव के रहने वाले थे। ये सभी सावन के महीने में प्रत्येक रविवार को गांव से निकलते थे। ऐसा ही उन्होंने 4 अगस्त को भी किया। रात करीब 12 बजे सभी लोग पहलेजा घाट से गंगाजल भरने और हरिहरनाथ मंदिर जलाभिषेक करने निकले थे। तभी यह घटना घट गई। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News