BIg Accident : खाई में गिरी स्कूल बस, 15 बच्चे घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...
| पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के इलाज की निगरानी की जा रही है।
By : Rohit Banchhor
BIg Accident : पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला के मोरनी क्षेत्र में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूल बस खाई में गिरने से 15 बच्चों के घायल होने की खबर है। हादसा टिक्कर ताल के पास हुआ, जहां ड्राइवर तेज रफ्तार में बस चला रहा था, जिससे बस नियंत्रण से बाहर होकर खाई में जा गिरी।
BIg Accident : रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया और घायल बच्चों को मोरनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
BIg Accident : प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पंजाब के मलेरकोटला स्थित ननकाना साहिब स्कूल के बच्चे और स्टाफ पंचकूला के मोरनी हिल्स घूमने जा रहे थे। बस के पलटने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के इलाज की निगरानी की जा रही है।