Big Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, 3 युवकों की दर्दनाक मौत...
पुलिस टीम ने एम्बुलेंस से उसे सांचौर शहर के सरस्वती हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-17 07:14 GMT
Big Accident : गुजरात। गुजरात नंबर की एक बाइक पर सवार तीन युवकों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक से उछलकर तीनों युवक सड़क पर सिर के बल गिरे। जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि घटना रविवार दोपहर 1.30 बजे सांचौर (राजस्थान) से 10 किमी दूर नेशनल हाईवे-68ए पर गुजरात बॉर्डर के गांव पलादर (सांचौर) के पास हुआ।
Big Accident : सांचौर थाने से हेड कॉन्स्टेबल मोहनलाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। दो युवकों के सिर पर गहरी चोट लगी थी। ज्यादा खून बहने से उनकी मौके पर मौत हो गई थी। वहीं तीसरा युवक घायल था। पुलिस टीम ने एम्बुलेंस से उसे सांचौर शहर के सरस्वती हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Big Accident : जानकारी के अनुसार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। ट्रक को बाइक ने पीछे से टक्कर मारी। हादसे के बाद ड्राइवर ने ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को संभाला। मौके पर एक युवक का सिर फट गया था, जिसे तौलिया बांधकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। तलाशी में तीनों के पास कोई भी आईडी कार्ड या दस्तावेज नहीं मिला। तीनों के मोबाइल भी डैमेज हालत में मौके पर मिले। तीनों युवकों की उम्र 30-40 साल के बीच बताई जा रही है।
Big Accident : बाइक का नंबर गुजरात का है। ऐसे में माना जा रहा है कि युवक सांचौर से गुजरात जा रहे थे। शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश भी शुरू कर दी है। गुजरात नंबर की बाइक के पीछे वाघेला लिखा है। इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि तीनों युवक गुजरात के रहने वाले थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का पिछला हिस्सा बाइक से अलग होकर रोड के किनारे की रेलिंग के पास जाकर गिरा।