Big Accident : बालेश्वर। उत्तरप्रदेश के 57 श्रद्धालु बस में सवार होकर भुनेश्वरनाथ, कोणार्क और जगन्नाथ पुरी की यात्रा पर गए थे। जहां लौटते समय बालेश्‍वर जिले के जलेश्‍वर में नेशनल हाईवे के पास बस अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 33 घायल बताए जा रहे हैं। 


Big Accident : बता दें कि मरने वालों में सिद्धार्थनगर इटावा के रामप्रसाद, संतराम,, बलरामपुर के गौरा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के राजेश कुमार मिश्रा और बेलहंसा गांव की कमला देवी शामिल हैं। बताया जाता है कि कृष्‍णा ट्रेवल्स नाम की बस क्रमांक यूपी 51 एटी 6297 में सवार होकर श्रद्धालु पुरी और अन्‍य तीर्थ स्थलों का भ्रमण के लिए निकले थे। जहां बस, कल रात करीब 1 बजे के आसपास राष्‍ट्रीय राजमार्ग


Big Accident : ओडिशा के बालेश्‍वर जिले के जलेश्‍वर में अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 33 घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 10 को बालासोर और 23 को जलेश्‍वर के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बस हादसे में मारे गए लोगों के घरों में सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया। सिद्धार्थनगर के सिकरी गांव में मातम पसरा है।
Tags: